Friday, April 11, 2025
30.1 C
Delhi
Friday, April 11, 2025
spot_img
Homeराजनीतिभाजपा कार्यालय में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की जयंती,,,,

भाजपा कार्यालय में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की जयंती,,,,

भाजपा कार्यालय में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की जयंती,,,,


केशव साहू कसडोल / भारतीय जानता पार्टी द्वारा पूरे देश में 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 25 दिसंबर 1925 को छत्तीशगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न,प्रखंड राष्ट्रवादी,कवि,भाजपा के संस्थापक,जननायक, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म हुआ था।उन्होंने अपने कार्य कुशलता व व्यवहार से जन जन के दिल को जीते थे।इसीलिए स्व.अटल जी की याद में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के में में पूरे देश में भाजपा द्वारा मनाया जाता है और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया जाता है।

आज 25 दिसंबर 2024 स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती है।छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार ने राज्य के सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों को भी निर्देशित किये थे कि स्व. अटल जी की 100 वीं जयंती मुख्यालयों में मनाएँ।इसी कड़ी में भाजपा मंडल कसडोल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष डां सुदीप मानिकपुरी की अगुवाई में भाजपा कार्यालय में अटल जी की जयंती मनाए।उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर मंडल अध्यक्ष डां सुदीप मानिकपुरी के अतिरिक्त जिला मंत्री कृष्ण कुमार पटेल,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शीला वर्मा,महामंत्री रामचंद्र ध्रुव एवं मंडल उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किए। उसके बाद सभी कार्यकर्ता नगर पंचायत कसडोल द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम को देखा।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डां सुदीप मानिकपुरी,जिला मंत्री कृष्ण कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा )शीला वर्मा,महामंत्री रामचंद्र ध्रुव,जिला प्रतिनिधि संतोष कश्यप, उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव,जिला मंत्री (किसान मोर्चा ) गोटीलाल साहू,मंडल मंत्री अनिल श्रीवास, मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) नागेश साहू,मंत्री हरिकांत साहू,मंडल अध्यक्ष (महिला मोर्चा) अनुराधा कर्ष,उपाध्यक्ष निर्मला साहू,पार्षद गुनीराम साहू,विनोद बंजारे ,सुश्री कमल कैवर्त्य,विमल वैष्णव,मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य, गोपाल साहू, शिवकुमार साहू(नगर अध्यक्ष साहू समाज),दिलहरण साहू,वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular