
मुम्बई– मशहूर गजल गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है। नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास की मौत की खबर दी है। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।पंकज उधास के पीआर के अनुसार गजल गायक ने सुबह 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके सपने कई दिनों से खराब चल रही थीं। बता दें, सिंगर के यूं चले जाने से म्यूजिक जगत में मातम पसर गया है। मित्र मित्र हो गए हैं। वहीं क्लासिक गायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय ने अपने अपने सोसल मीडिया x मे पंकज उधास के निधन पर शोक प्रगट करते हुए,परिजनों एवं शुभचिंतको को सबल प्रदान करने की प्रार्थना कि है,,,
